नई दिल्ली, जुलाई 13 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। देश में जिन बीमारियों का प्रकोप ज्यादा है, उन पर केंद्रित अनुसंधान किए जाएंगे। इससे इन बीमारियों की रोकथाम और उपचार के लिए नए उपाय किए जा सकेंगे। साथ में नई और किफायती तकनीकें भी विकसित होंगी। नई स्वास्थ्य अनुसंधान नीति में उपरोक्त प्रावधान किए जा रहे हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य अनुसंधान नीति (एनएचआरपी) का मसौदा जारी किया गया है। इसमें विभिन्न पक्षों से 27 जुलाई तक सुझाव मांगे गए हैं। यह पहली बार है जब देश में स्वास्थ्य अनुसंधान को लेकर नई नीति का प्रारूप जारी किया गया है。 यह भी पढ़ें- निजी डॉक्टरों से इलाज करा रहे टीबी मरीजों की खोजबीमारियों पर अनुसंधान मसौदे में देश में फैल रही बीमारियों के आधार पर चिकित्सा अनुसंधान करने, किफायती तकनीकें विक...