गाज़ियाबाद, अक्टूबर 7 -- गाजियाबाद, दीपक सिरोही। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को गाजियाबाद में विपक्षी दलों पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष देश में बिना मतलब का मुद्दा बना रहा है ताकि भ्रम की स्थिति पैदा हो सके। लेकिन, देश के किसान, युवा और मजदूर को सच और झूठ का पता है। देश की जनता जानती है कि झूठ बोलकर कौन नाटक रहा है। राजनाथ सिंह बुधवार को घंटाघर स्थित रामलीला मैदान में आयोजित 25 साल जनसेवा से राष्ट्रीय सेवा विकसित भारत संकल्प सभा सेवा ज्योति कलश यात्रा का शुभारंभ करने आए थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश ने हर क्षेत्र में तरक्की की है। प्रधानमंत्री देश और समाज को आगे बढ़ाने के लिए राजनीति कर रहे हैं। देश में इस तरह की राजनीति होनी चाहिए। रक्षा मंत्री ने कहा 2014 से पहले राजनीति...