नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- देश के उद्योगों की रफ्तार अगस्त में और तेज हुई है। अगस्त के आंकड़े बताते हैं कि औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) में सालाना आधार पर 8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। वहीं, जुलाई में औद्योगिक उत्पादन 7.4 फीसदी बढ़ा था। इसका मतलब हुआ कि अगस्त में औद्योगिक उत्पादन की ग्रोथ जुलाई के मुकाबले भी बेहतर रही। बता दें कि नई सीरीज के तहत यह पांचवां मासिक IIP डेटा है।किस सेक्टर में कितना ग्रोथ? इसमें मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में 9.0% ग्रोथ और बिजली-गैस सप्लाई सेक्टर में 12.3% की मजबूत ग्रोथ का बड़ा योगदान रहा। मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने लगातार तीन महीनों तक 8% या उससे ज्यादा की ग्रोथ दर्ज करके एक रिकॉर्ड बनाया है। अगस्त में माइनिंग एक्टिविटी सालाना आधार पर 5.6% घट गई है। खास बात यह है कि अगस्त 2025 में खनन क्षेत्र में 15.8 फीसदी की शानदार ब...