नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- अगले कुछ दिनों में बजट-फ्रैंडली कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, मारुति सुजुकी अक्टूबर, 2026 के दौरान अपने अलग-अलग मॉडलों पर बंपर डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसी क्रम में कंपनी देश की ऑल-टाइम बेस्ट-सेलिंग कार मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 (Maruti Suzuki Alto K10) पर भी शानदार छूट दे रही है। ग्राहक इस दौरान ऑल्टो K10 खरीदने पर अधिकतम 59,600 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। आइए जानते हैं ऑल्टो K10 पर मिल रहे डिस्काउंट के साथ इसके फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।जानिए डिस्काउंट की पूरी डिटेल्स मारुति सुजुकी की ऑल्टो K10 पर आप कुल 59,600 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। कंपनी इस कार पर 30,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट दे र...