देश की एकता के लिए मुखर्जी का बलिदान प्रेरणादायी:रामकिशोर साहू
कानपुर, जुलाई 3 -- कानपुर देहात, संवाददाता। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती एवं बलिदान दिवस के अवसर पर आज हिंदी भवन अकबरपुर में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू ने कहाकि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश के लिये बलिदान दिया। भाजपा उनके ही विचारों का दल है। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी केवल एक राजनीतिक नेता नहीं, बल्कि एक विजनरी थे। उन्होंने 33 वर्ष की आयु में कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति बनकर शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाई। स्वतंत्र भारत के पहले उद्योग मंत्री के रूप में उन्होंने देश की औद्योगिक नींव रखी। जब कश्मीर में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान की व्यवस्था थी। तब डॉ. मुखर्जी ने इसके विरुद्ध ऐतिहासिक आंदोलन छेड़ा। बिना पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.