देश की आधी आबादी को राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व दिलाना समय की मांग: जोसिमा खाखा
सिमडेगा, मई 18 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। महिला आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर महिला कांग्रेस की ओर से सोमवार को पोस्टकार्ड अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष जोसिमा खाखा ने किया। अभियान के तहत महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पोस्टकार्ड भेजकर महिला आरक्षण कानून को जल्द लागू करने की मांग की। जोसिमा खाखा ने कहा कि देश की आधी आबादी को राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व दिलाना समय की मांग है। महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी क्षमता साबित की है। लेकिन राजनीति में अब भी उन्हें पर्याप्त अवसर नहीं मिल पा रहा है। महिला आरक्षण लागू होने से पंचायत से लेकर संसद तक महिलाओं की भागीदारी और मजबूत होगी तथा निर्णय लेने की प्रक्रिया में महिलाओं की आवाज प्रभावी तरीके से सामने आएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने महिला आरक्षण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.