फिरोजाबाद, अप्रैल 27 -- फिरोजाबाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 133 वें एपिसोड का लाइव प्रसारण भाजपा नेताओं ने सुना। इस अवसर पर महिला जन आक्रोश पद यात्रा का आयोजन किया गया। भाजपा नेताओं ने विपक्षी दलों पर महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी के आरोप लगाए। भाजपा महानगर इकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष डॉ.सतीश दिवाकर एवं जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने की। मुख्य वक्ता राज्य महिला आयोग अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने कहा कि विपक्ष ने संसद में महत्वपूर्ण विधेयकों का विरोध कर देश की आधी आबादी के हितों के साथ अन्याय का कार्य किया है। कांग्रेस, सपा, तृणमूल कांग्रेस और डीएमके को महिला-विरोधी मानसिकता वाला बताते हुए कहा कि संसद में संविधान में 131 वां संशोधन, परिसीमन और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयकों ...