फतेहपुर, जुलाई 23 -- बिंदकी। उत्तर प्रदेश आजाद हिंद सेवा समिति के तत्वाधान में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई गई। संगठन और पूर्व सैनिकों समेत समाजसेवियों ने आजाद के चित्र पर पुष्प् अर्पित कर दीप जलाए। इसके बाद एक गोष्ठी के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के द्वारा देष के प्रति बलिदान को याद किया। गुरूवार को ललौली चौराहा के पास महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और ब्रिटिश हुकुमत को दांतो तले चने चबाने पर मजबूर करने वाले चंद्रशेखर आजाद को जयंती पर याद किया। आजाद हिंद सेवा समिति के संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि ब्रिटिश शासन के खिलाफ आजीवांश संघर्ष के साथ देशवासियों में स्वाभिमान आत्मविश्वास और राष्ट्रीय चेतना जगाने का काम किया था। यह भी पढ़ें- आजाद जयंती पर परशुराम स्वाभिमान सेना ने दी श्रद्धांजलि उन्होंने अपने साह...