खगडि़या, अगस्त 13 -- खगड़िया। जितेन्द्र कुमार बबलू देश की आजादी की लड़ाई में कई वीर सेनानियों ने अपनी शहादत दी। इन सेनानियों में अपने माता-पिता के तीन इकलौते पुत्र धन्ना, माधव व प्रभुनारायण की शहादत ने जिले को गौरवान्वित कर दिया। उनकी शहादत को याद को आज भी लोगों की श्रद्धा व सम्मान से पलकें झुक जाती और आंखें नम हो जाती है। जिले में जब भी लोगों की जुबां पर शहीदों की बात आती है। लोग शहीद धन्ना, माधव व प्रभुनारायण का नाम बड़े ही फख्र से लेते हैं। सर फरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है देखना है जोर कितना बाजुए कातिल में है। इस पंक्ति को अक्षरश: शहीद धन्ना, माधव व प्रभुनारायण ने चरितार्थ कर दिखाया। शहीद माधव जिलेे के मानसी प्रखंड अन्तर्गत वख्तियारपुर गांव निवासी सूर्यनारायण सिंह का, धन्ना घरारी गांव निवासी शिवलाल मंडल का तथा प्रभुनारायण सदर प्रखं...