प्रयागराज, अक्टूबर 15 -- महाशय मसुरियादीन के योगदान को किया याद प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी मैदान पर जनसभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि राहुल गांधी यह नोट कर लें देश की आजादी के लिए केवल नेहरू जी ही जेल नहीं गए थे, महाशय मसुरियादीन भी जेल गए थे। एक-दो या तीन-चार महीना नहीं, बल्कि नौ साल तक जेल के भीतर से उन्होंने आजादी के आंदोलन को आगे बढ़ाने का काम किया। गुरुवार को तेलियरगंज चौराहे पर लगाई गई महाशय मसुरियादीन की प्रतिमा के अनावरण के बाद सीएम नार्दर्न रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी में जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी याद रखें, आजादी के लिए नेहरू ही नहीं, मसुरियादीन पासी भी गए थे जेल : सीएम योगीस्...