गंगापार, फरवरी 18 -- सोरांव थाना के सामने बुधवार को एचडीएफसी बैंक की नई शाखा का शुभारंभ उपजिलाधिकारी ज्ञानेंद्र नाथ ने किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने में एचडीएफसी बैंक अग्रणी भूमिका निभा रही है। बैंकिंग के जरिए क्षेत्रीय लोगों को विकास के मार्ग पर आगे बढ़ने में मदद मिलने के साथ देश की अर्थ व्यवस्था मजबूत होगी। बैंक के क्लस्टर हेड विंदेश्वर पांडे ने बताया कि एचडीएफसी बैंक भारत के प्रमुख निजी बैंकों में से एक है, जो अपने ग्राहकों को आधुनिक, सुरक्षित और विश्वसनीय बैंकिंग सेवाएं प्रदान कर रही है। सोरांव के शाखा प्रबंधक अमित मालवीय, ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव, दीपेश मिश्रा, प्रदीप जायसवाल, अर्पण कुमार, आशीष पांडे, श्वेता गुप्ता आदि रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.