भदोही, सितम्बर 1 -- भदोही। दुनिया में उथल-फुथल के बाद भी भारतीय अर्थव्यवस्था पूरी तरह से मजबूत है। निवेश में पैसा लगाने पर किसी प्रकार का खतरा एवं घाटा नहीं होगा। उक्त बातें मंगलवार को शहर के निर्यात भवन बीडा स्थित टीसीएम के कार्यालय में मीडिया से वार्ता के दौरान आदित्य बिड़ला एएमसी के एमडी एवं सीईओ ए बालासुब्रमण्यम ने कही। कहा कि युद्धों एवं आर्थिक मंदी के कारण कई देशों की अर्थ व्यवस्था पर व्यापक असर देखा जा रहा है। लेकिन भारत उससे अछूता है। उसका कारण सरकार की सही नीतियां हैं। आज के दौर में एसआईपी (सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) के माध्यम से निवेश सबसे सरल, अनुशासित और प्रभावी तरीका है, जिससे आम निवेशक बिना बाजार के उतार-चढ़ाव की चिंता किए दीर्घकालिक संपत्ति निर्माण कर सकता है। स्पेशलाइज्ड इन्वेस्टमेंट फंड (एसआईएफ) को लेकर कहा कि यह विश...