रांची, अगस्त 21 -- रांची, विशेष संवाददाता। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू), के कॉमर्स विभाग की ओर से शुक्रवार को विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसिलिंग का आयोजन किया गया। आईसीएआई, रांची शाखा के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में कुलपति प्रो राजीव मनोहर और सीए अनीश जैन उपस्थित थे । कुलपति ने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट किसी देश की अर्थव्यवस्था, व्यापार और वित्तीय व्यवस्था की रीढ़ होते हैं। वे सिर्फ खातों के जांच करनेवाले पेशेवर नहीं होते है, बल्कि आर्थिक अनुशासन, पारदर्शिता और राष्ट्र निर्माण के प्रमुख स्तंभ है। आईसीएआई, रांची शाखा के अध्यक्ष सीए अनीश जैन, सीए अभिषेक केडिया और सीए हरदीप कौर ने विद्यार्थियों को सीए कोर्स, उसकी उपयोगिता और करियर संभावनाओं के संबंध में जानकारियां दीं। इस दौरान वाणिज्य विभाग के समन्वयक डॉ जीसी ब...