देश की अर्थव्यवस्था की तरह लड़खड़ा रही यहां की हर परीक्षा : अखिलेश
प्रयागराज, मई 12 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था की तरह प्रदेश में होने वाली हर परीक्षा लड़खड़ा रही है। पूर्व एमएलसी व सपा नेता बासुदेव यादव के आवास पर मंगलवार को पत्रकारों के साथ बातचीत में प्रदेश के पूर्व मु्ख्यमंत्री ने कहा कि अब तक 40 परीक्षा के पेपर लीक होने की लिस्ट तैयार की है, यह संख्या और अधिक हो सकती है। पूर्व सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी के मिंटो रोड स्थित आवास पहुंचकर उनके पति पूरन चंद्र जोशी को श्रद्धांजलि देने के बाद पूर्व एमएलसी के आवास पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सरकार पर जानबूझकर पेपर लीक करने का आरोप लगाया। कहा कि प्रदेश में शिक्षा माफियाओं ने सरकार से हाथ मिला लिया है। शिक्षा माफिया नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। पेपर लीक होने के खिलाफ जांच कराने के सवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.