सिमडेगा, मार्च 10 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक सह हिंदू जागरण मंच के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ सुमन कुमार ने मंगलवार को प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि आज हमारे देश का हिंदू समाज सो रहा है। उसे जगाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि लंदन के ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पीएचडी करने के बाद मुझे चर्च के द्वारा हिंदुस्तान में धर्म परिवर्तन धर्मांतरण धर्मांतरण के कार्य के लिए भेजा गया था। यहां देश की संस्कृत को देखा समझा और स्वामिनेशन के बाद डॉक्टर सुमंत कुमार बन गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मुख्य उद्देश्य सब समझ में व्याप्त कुरीतियों का निवारण करते हुए राष्ट्र प्रथम की भावना जागृत करना है। संघ ने स्वतंत्रता के बाद समाज में अपनी अहम भूमिका निभाते हुए भारतीय नागरिक में राष्ट्रीय प्रेम एवं समर्पण ...