देश का विदेशी मुद्रा भंडार 71.1 करोड़ डॉलर घटा
नई दिल्ली, जून 12 -- मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार पांच जून को समाप्त सप्ताह में 71.1 करोड़ डॉलर घटकर 681.61 अरब डॉलर रहा। इससे पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 93.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 682.32 अरब डॉलर रहा था। आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, पांच जून को समाप्त सप्ताह में मुद्रा भंडार का प्रमुख हिस्सा विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीए) 270.4 करोड़ डॉलर घटकर 543.44 अरब डॉलर रह गईं। हालांकि, इस दौरान स्वर्ण भंडार का मूल्य 1.97 अरब डॉलर बढ़कर 114.57 अरब डॉलर हो गया। डॉलर के संदर्भ में विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं के मूल्य में उतार-चढ़ाव का प्रभाव भी शामिल होता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.