देश का विदेशी मुद्रा भंडार 7.26 अरब डॉलर बढ़ा
नई दिल्ली, जुलाई 10 -- मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार तीन जुलाई को समाप्त सप्ताह में 7.26 अरब डॉलर बढ़कर 674.19 अरब डॉलर हो गया। इससे पिछले समीक्षाधीन सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 5.65 अरब डॉलर घटकर 666.93 अरब डॉलर रह गया था। समीक्षाधीन सप्ताह में देश के स्वर्ण भंडार का मूल्य 2.67 अरब डॉलर बढ़कर 105.20 अरब डॉलर हो गया। इस साल 27 फरवरी को समाप्त सप्ताह में पश्चिम एशिया संघर्ष शुरू होने से पहले देश का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 728.49 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। हालांकि, संघर्ष के कारण रुपये पर दबाव बढ़ा और आरबीआई को विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर बेचकर हस्तक्षेप करना पड़ा, जिससे इसके बाद कई सप्ताह तक भंडार में गिरावट दर्ज की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.