देश का भ्रमण कर पहुंचे सनोज कुशवाहा सम्मानित
देवरिया, जून 14 -- देवरिया, निज संवाददाता। देश के 28 राज्यों एवं यूपी के 74 वें जिले का पैदल भ्रमण कर कुशीनगर जाते समय सनोज कुशवाहा का भारत भ्रमण अभियान के तहत 3 वर्ष 7 महीना 23 वें दिन डुमरी में सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव द्वारा भारत का संविधान भेंट कर स्वागत किया गया। कुशीनगर के अपने गांव धर्मपुर पर्वत से निकले सनोज कुशवाहा ने 21 अक्टूबर-22 को अरूणांचल प्रदेश से पैदल भारत भ्रमण यात्रा शुरू की। वह लगभग 30 हजार किलोमीटर से भी ज्यादा की दूरी पैदल चलने के बाद पुनः अपने गांव लौटते हुए डुमरी पहुंचे। उन्होंने देश के 28 राज्यों और प्रदेश के 74 जिलों को घूमते हुए एक रिकॉर्ड बनाया है। पैदल चलते हुए 19 जून 2026 को अपने गांव धर्मपुर पर्वत, दुदही, जनपद-कुशीनगर 75 वां जिला पंहुच भारत भ्रमण अभियान समाप्त होगा। सनोज कुशवाहा के जज्बा को स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.