पटना, मार्च 23 -- बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा है कि देश का भविष्य युवाओं की सोच, ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता पर निर्भर करता है। ऐसे में युवा लोकतांत्रिक मूल्यों को समझें और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करें। वे सोमवार को इंडियन यूथ पार्लियामेंट के 29वें राष्ट्रीय सत्र के समापन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। चार दिवसीय यह आयोजन 20 से 23 मार्च तक महाराष्ट्र के महर्षि व्यास सभागार नागपुर में आयोजित हुआ। इसमें देशभर से आए 1000 से अधिक युवाओं ने सहभागिता की। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान भारत विश्व के सबसे युवा देशों में से एक है, जहां लगभग 65 फीसदी आबादी युवा है। इस जनसांख्यिकीय शक्ति का सही उपयोग तभी संभव है, जब युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं। विकसित भारत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.