बागपत, मार्च 25 -- बागपत। बामनौली गांव के जवाहर इंटर कॉलेज में मंगलवार को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के तत्वाधान में किसान स्वाभिमान महापंचायत आयोजित की गई। इसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि सरकार देश का पैसा गुजरातियों को दे रही है। सरकार द्वारा लाई जा रही ट्रेड डील कांग्रेस कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। वहीं सत्ता में आते ही कांग्रेस किसानों का कर्ज माफ करेगी। महापंचायत में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि सरकार किसानों की नहीं पूंजीपतियों की बात सुनती है। सरकार ने किसानों के नहीं किए बल्कि पूंजीपतियों के कर्ज माफ किए है। किसान को फसलों के वाजिब दाम नहीं मिल रहे। किसान गन्ना भाव एवं भुगतान के लिए संघर्ष कर रहा है। सरकार किसानों की नहीं सुन रही। यह सरकार देश का पैसा लूटकर गुजरात के उद्योगपतियों को दे रही है। कहा क...