लखनऊ, मार्च 17 -- भारतीय उद्योग परिसंघ ने कार्यक्रम आयोजित किया बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहालखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।राज्य सरकार में प्रमुख सचिव योजना एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन आलोक कुमार ने बताया कि लखनऊ को देश का पहला एआई सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे यह नवाचार, अनुसंधान और नई पीढ़ी के डिजिटल उद्यमों का केंद्र बनेगा। साथ ही कानपुर को ड्रोन सिटी के रूप में विकसित करने की योजना है, जिससे उन्नत विनिर्माण, कौशल विकास और मानव रहित तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने मंगलवार को भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) यूपी चैप्टर द्वारा गोमतीनगर स्थित एक होटल में 'विकसित उत्तर प्रदेश का निर्माण: उद्योग को शक्ति, लोगों को सशक्तिकरण' विषय पर राज्य वार्षिक सत्र 2025-26 को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार सड़को...