देश का पहला अग्निवीर सेल, उपनलवालों को समान वेतन और अडानी से बिजली करार; धामी कैबिनेट के अहम फैसले
देहरादून, अगस्त 26 -- उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने मंगलवार को 18 अहम फैसलों के जरिए रोजगार, पारदर्शिता और तरक्की की राह पर कुछ और कदम बढ़ाए। अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल, शहरी जमीनों का डिजिटल रिकॉर्ड, जरूरत के मुताबिक स्वास्थ्य उपकरणों की खरीद, बिजली उत्पादन बढ़ाने और गांवों में सहकारिता मजबूत करने के फैसलों के जरिए सरकार ने रोजगार से लेकर अर्थव्यवस्था तक कई अहम क्षेत्रों के लिए नई दिशा तय की। सेना में सेवा पूरी कर दिसंबर, जनवरी में वापस लौटने वाले अग्निवीरों के रोजगार सेल के गठन को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। यह सेल अग्निवीरों के भविष्य को सुरक्षित बनाने और उनकी क्षमताओं का सही उपयोग करने में मदद करेगा। यह भी पढ़ें- दोस्त की चिता से लौटकर सगी बहनों को मार डाला, रक्षाबंधन से पहले चाहता था बदलाउत्तराखंड में देश का पहला अग्निवीर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.