नई दिल्ली, अगस्त 25 -- टीवीएस आईक्यूब के नाम एक नई उपलब्धि जुड़ गई है। दरअसल, देश का नंबर-1 इलेक्ट्रिक स्कूटर बन चुका आईक्यूब देश के अंदर 1 मिलियन यानी 10 लाख यूनिट की सेल्स का आंकड़ा पार कर चुकी है। इस कामयाबी के मौके पर कंपनी ने आईक्यूब मिलियनआर (iQube MillionR) स्पेशल एडिशन लॉन्च किया। टीवीएस आईक्यूब के जरिए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को अपनाने वाले 10 लाख से अधिक ग्राहकों के भरोसे और विश्वास से इंस्पायर्ड, यह नया मिलियनआर एडिशन इस बड़ी उपलब्धि को सेलिब्रेट कर रहा है। साथ ही, भारत के पसंदीदा 'फैमिली ईवी' के रूप में टीवीएस आईक्यूब की जगह को और मजबूत करता है। टीवीएस मोटर के इलेक्ट्रिक व्हीकल पोर्टफोलियो में मेन इलेक्ट्रिक स्कूटर के रूप में आईक्यूब ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कैटेगरी में कंपनी की लीडरशिप पोजीशन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका नि...