नई दिल्ली, मई 8 -- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुग्राम में सद्भाव यात्रा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डोनाल्ड ट्रंप के बिना एक शब्द नहीं बोल सकते। अगर डोनाल्ड ट्रंप उन्हें कूदने के लिए बोलेंगे तो वह कूद जाएंगे। राहुल गांधी ने कहा, कुछ दिन पहले नरेंद्र मोदी ने अमेरिका से ट्रेड डील की। इस डील में अमेरिका को सबकुछ मिल गया और भारत को कुछ नहीं मिला। अमेरिका के दबाव में आकर नरेंद्र मोदी ने ये डील कर डाली, जबकि हिंदुस्तान का कोई भी प्रधानमंत्री ऐसी डील नहीं कर सकता था। उन्होंने दावा किया कि पीएम मोदी ने भारत के एग्रीकल्चर सेक्टर को अमेरिका के लिए खोल दिया। मोदी ने ट्रंप से वादा किया कि वे हर साल 9.5 लाख करोड़ का माल अमेरिका से खरीदेंगे। मोदी ने कहा कि अमेरिका की अनु...