नई दिल्ली, जून 17 -- लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कोटा के दशहरा मैदान में आयोजित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में छात्रों से संवाद किया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि युवाओं और छात्रों की आवाज उठाने का मंच है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आज केवल छात्रों, शिक्षा और युवाओं के भविष्य की बात होगी।शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल राहुल गांधी ने देश की मौजूदा शिक्षा व्यवस्था पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हिंदुस्तान का एजुकेशन सिस्टम बच्चों को प्रेशराइज करता है और उन्हें लगातार तनाव में रखता है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था छात्रों को दबाने और कुचलने का काम कर रही है, जो देश के भविष्य के लिए सही नहीं है। राहुल ने कहा कि सभी को मिलकर इस व्यवस्था के खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी ता...