नई दिल्ली, फरवरी 1 -- ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से जारी तनाव और चीन के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए केंद्र की मोदी सरकार ने रक्षा क्षेत्र के लिए खजाना खोल दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए रक्षा बजट में 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बढ़ोतरी करते हुए रिकॉर्ड आवंटन किया है। वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में रक्षा मंत्रालय के लिए कुल 7.85 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जो कुल बजट का 14.68 प्रतिशत है और पिछले वर्ष के बजट से 15 प्रतिशत अधिक है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को लोकसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया, जिसमें रक्षा मंत्रालय को सबसे अधिक 7.85 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि मंत्रालय को मिली यह राशि केंद्रीय बजट का 14.6...