सहारनपुर, मई 31 -- हिंदी पत्रकारिता दिवस पर आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने मीडिया को समाज का आईना बताया। साथ ही देश और सांप्रदायिक सौहार्द के लिए पीत पत्रकारिता से बचने का आह्वान किया। रेलवे रोड स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में आलोक तनेजा ने कहा कि सरकारी तंत्र की बेरुखी के कारण छोटे व मझोले समाचार पत्रों का पतन हो रहा है। सरकार को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग, अशोक गुप्ता, मनोज सिंघल, राघवदास अग्रवाल, आबाद अली शेख, ठा. अनिल सिंह, रोहिताश कुमार वर्मा, इंदरपाल सिंह पांचाल, सतीश आर्य, संजय राठी ने भी विचार रखें। इस दौरान सलीम कुरैशी, अरुण जैन, मुमताज अहमद, वजाहत शाह, संजय राठी, रामकरण बौद्धाचार्य, यशपाल सिंह, डा. शिवकुमार, अजय बौद्ध, सतीश आर्य आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- हिंदी पत्रकारिता ने सामाजिक, सांस्कृतिक औ...