गोरखपुर, अप्रैल 6 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनसंघ काल से ही भाजपा का कार्यकर्ता सिर्फ समाज और देश के लिए जीता है। उसका जीवन राष्ट्र प्रथम के भाव और इसकी ही संकल्प सिद्धि के लिए समर्पित रहता है। अपने संस्थापकों के सिद्धांतों, मूल्यों व आदर्शों पर आगे बढ़कर तथा कार्यकर्ताओं के समर्पण भाव से ही आज भाजपा देश ही नहीं, दुनिया की सबसे बड़ी राजनीति पार्टी के रूप में प्रतिष्ठित हुई है।सीएम योगी सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर मानसरोवर रामलीला मैदान में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अनंतकाल तक भारत की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए हर राष्ट्रभक्त को भाजपा से जुड़ना चाहिए। हमारा जीवन व्यष्टि नहीं, समष्टि के लिए और व्यक्ति की बजाय रा...