अमरोहा, मई 10 -- जिला न्यायालय परिसर में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 123811 वाद लगाए गए, जिनमें 108515 विभिन्न वादों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत का शुभारंभ हाईकोर्ट से पहुंचे प्रशासनिक न्यायमूर्ति अवनीश सक्सेना ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर इस पहल का स्वागत किया और समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया। प्रशासनिक न्यायमूर्ति अवनीश सक्सेना ने कहा कि यह अभियान जनजागरूकता, सामाजिक विकास और राष्ट्रहित के उदेश्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि देश और समाज की उन्नति के लिए सभी लोगों की भागीदारी आवश्यक है तथा यह पहल उसी दिशा में एक मजबूत प्रयास है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सुलह से सुलझे 1.64 लाख वाद जिला जज विवेक ने लोक अदालत को भारती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.