पीलीभीत, जून 14 -- पीलीभीत। अमरिया ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत बल्लिया में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान राज्यमंत्री/प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख ने प्रतिभाग किया। जन कल्याण शिविर का उद्घाटन कर महिलाओं को उपहार प्रदान किए। योजनाओं से लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के अन्तर्गत चौपाल में मुख्य अतिथि कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 12 वर्षो में देश और उत्तर प्रदेश ने विकास के नए आयाम छुए हैं। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का मूल उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अन्तिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाना है। गांवों में विकास कार्य कराए गए। उन्होंने किसान सम्मान निधि योजना, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री ...