बेगुसराय, फरवरी 12 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। देश आज एक तरह की आपातकालीन स्थिति से गुजर रहा है। सरकार किसी भी तरह का विरोध सहन नहीं कर पा रही है। लोकतंत्र की आवाज़ को दबाने का काम हो रहा है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण यह है कि राहुल गांधी को लोकसभा में बोलने नहीं दिया जा रहा। इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है कि जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों की आवाज़ संसद में ही कुचली जा रही है। ये बातें कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अभय सिंह सार्जन ने गुरुवार को कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बात करते हुए कहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका की शर्तों पर ही व्यापारिक समझौते किए जा रहे हैं। इसका सीधा नुकसान भारत के किसानों को होगा। इस तरह के समझौतों से किसानों को सबसे ज्यादा क्षति पहुंचेगी। फल मंडियों की स्थिति बिगड़ेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर गहरा असर पड़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.