लखनऊ, मई 4 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर कहा है कि नए भारत की नई दिशा, जन-जन के विश्वास की अभिव्यक्ति है। आज विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद की विचारधारा के साथ भारतीय जनता पार्टी का विस्तार देश के कोने-कोने तक हो रहा है। पश्चिम बंगाल सहित अनेक राज्यों में जनता का बढ़ता समर्थन इस बात का प्रमाण है कि देश अब स्थिर नेतृत्व और तेज़ विकास के मार्ग पर आगे बढ़ चुका है।ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास" का मंत्र आज राष्ट्र की शक्ति बन चुका है। यह भी पढ़ें- बंगाल-असम ट्रेलर, यूपी में दिखेगी पूरी पिक्चर: पंकज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान केवल इतिहास का हिस्सा नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद की जीवंत प्रेरणा है। डॉ....