देश अब नारे नहीं, काम पर वोट देता है: धामी
नई दिल्ली, जून 12 -- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन, जनकल्याण और विकास के नए मानक स्थापित किए हैं। भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जनता ने 2014, 2019 और 2024 में लगातार भाजपा को समर्थन देकर यह साबित कर दिया है कि देश अब नारे नहीं, बल्कि काम पर वोट देता है। धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल में भारत अधिक आत्मविश्वासी, सुरक्षित और वैश्विक स्तर पर सम्मानित राष्ट्र बना है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में योजनाएं कागजों और फाइलों तक सीमित रहती थीं, जबकि मौजूदा सरकार उन्हें समयबद्ध तरीके से जमीन पर उतार रही है।उत्तराखंड पर फोकस मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में Rs 3 लाख करोड़ से अधिक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.