देशों को मजबूत आर्थिक संबंध बनाने पर ध्यान देना चाहिए: यूएई
नई दिल्ली, जुलाई 23 -- संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अर्थव्यवस्था और पर्यटन मंत्री अब्दुल्ला बिन तौक अल मारी ने गुरुवार को कहा कि देशों को अनिश्चितताओं के कारण अलग-अलग क्षेत्र में निवेश धीमा होने देने के बजाय मजबूत आर्थिक साझेदारी बनाने पर ध्यान देना चाहिए। अब्दुल्ला बिन तौक अल मारी ने कहा कि भारत और उनके देश के बीच बढ़ती रणनीतिक साझेदारी ने प्रमुख क्षेत्रों में कंपनियों के बीच कारोबारी सहयोग के बड़े अवसर पैदा किए हैं। मंत्री ने कहा कि यूएई अपनी खाद्य जरूरतों का 90 प्रतिशत से अधिक आयात करता है। इसमें प्रोसेस्ड फूड, फल और सब्जियों का एक बड़ा हिस्सा भारत से आता है। उन्होंने कहा कि हमारा ज्यादातर प्रोसेस्ड फूड, सब्जियां और फल भारत से आते हैं। यह अपने आप में दोनों देशों के बीच विकास की भारी संभावना को दर्शाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.