देशी शराब बेचते समय युवक 33 पाउच के साथ गिरफ्तार
अंबेडकर नगर, अगस्त 31 -- सद्दरपुर संवाददाता। कोतवाली टांडा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक युवक को अवैध देशी शराब बेचते समय 33 पाउच के साथ धर दबोचा गया और उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर उसका चालान न्यायालय कर दिया गया । पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं अभियान के क्रम में रविवार को देर रात्रि कोतवाली टांडा के उपनिरीक्षक अर्जुन हमराही सिपाही उमाकांत यादव के साथ मुखबिर की सूचना पर विनोद पुत्र पल्टू निवासी ग्राम ब्राहिमपुर कुसुमा थाना कोतवाली टांडा को नहर की पटरी के पास अवैध रूप से देशी शराब बेचते समय 33 पाउच के साथ धर दबोचा गया । कोतवाल टांडा दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर विनोद का चालान न्यायालय कर दिया गया ।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.