देशी शराब ठेके पर आबकारी विभाग का छापा, मचा हड़कंप
कन्नौज, मई 22 -- छिबरामऊ। समय से पहले और निर्धारित प्रिंट रेट से अधिक कीमत पर देशी शराब की बिक्री किए जाने की लगातार शिकायतों के बाद आबकारी विभाग की टीम ने शुक्रवार सुबह नगर के पूर्वी बाईपास स्थित देशी शराब ठेके पर छापामार कार्रवाई की। अचानक हुई इस कार्रवाई से शराब ठेकेदारों और कर्मचारियों में हडक़ंप मच गया। टीम ने ठेके पर मौजूद स्टॉक, बिक्री रजिस्टर और अन्य अभिलेखों की गहन जांच-पड़ताल की। आबकारी निरीक्षक हरिश्चंद्र ने बताया कि विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं, कि कुछ शराब ठेकों पर निर्धारित समय से पहले दुकान खोलकर शराब बेंची जा रही है और ग्राहकों से प्रिंट रेट से अधिक रुपये वसूले जा रहे हैं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विभागीय टीम द्वारा रूटीन जांच अभियान चलाया गया। हालांकि जांच के दौरान ठेके पर ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया। उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.