मेरठ, मार्च 21 -- सकौती चौकी पुलिस ने गश्त के दौरान ई-रिक्शा से अवैध देशी शराब बरामद कर चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर दौराला सुमन सिंह ने बताया कि सकौती चौकी पुलिस को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नगली मार्ग के पास ई रिक्शा चालक अवैध देशी शराब की तस्करी कर रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ई-रिक्शा से कट्टे में अवैध देशी शराब के 35 पव्वे बरामद किए। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम नगली आजड़ निवासी रविंद्र बताया। आरोपी तस्कर के खिलाफ को आबकारी अधिनियम के तहत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.