मुजफ्फर नगर, अप्रैल 12 -- भोपा। गांव रहकडा मार्ग पर पुलिस ने एक व्यक्ति को थैले में देशी शराब के 27 पव्वों को अवैध रूप से बेचने जाते समय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक सतेन्द्र कुमार शुक्रवार शाम को क्षेत्र में टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। भोपा-जट मुझेडा मार्ग पर रहकडा पुलिया से एक संदिग्ध व्यक्ति थैला लेकर आ रहा था। पुलिस को देखते ही भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे श्मशान घाट के पास पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम वचनदास गांव बेहडा थ्रू बताया तथा उसके थैले को खोलकर देखा तो उसमें देशी शराब के 27 गत्ता पैकिंग मार्का चेतक के पव्वे मिले। पुलिस ने उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...