समस्तीपुर, अप्रैल 29 -- वारिसनगर। थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला कारोबारी को गिरफ्तार किया है। एलटीएफ प्रभारी मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में संगीता देवी नामक महिला को दो लीटर देशी शराब के साथ पकड़ा गया। बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बरियारपुर गांव में अवैध रूप से देशी शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने छापेमारी की, जहां से महिला को रंगे हाथ शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। यह भी पढ़ें- 25 लीटर शराब के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार, भेजे गए जेल गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने महिला से पूछताछ की, जिसमें अवैध शराब कारोबार से जुड़े कुछ अहम जानकारी मिलने की बात कही जा रही है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.