देशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
हरिद्वार, जून 6 -- सिडकुल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 100 पैकेट देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार चेकिंग अभियान के दौरान थाना क्षेत्र से दोनों आरोपितों को दबोचा गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अनूप सिंह निवासी रीवा, मध्य प्रदेश (हाल निवासी रोशनाबाद, सिडकुल) तथा आशू गिरी निवासी बिजनौर, उत्तर प्रदेश (हाल निवासी रोशनाबाद, सिडकुल) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 100 पैकेट देशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- देशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.