देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
हरिद्वार, जून 21 -- रानीपुर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 40 पव्वे देशी शराब बरामद की है। कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार को वाटर वर्क्स कॉलोनी क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान कालू की चौकी के पास रहने वाले विजय कुमार (38) पुत्र स्व. सीताराम को गिरफ्तार किया गया। आरोपी मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद जनपद के महेशपुर गांव का निवासी है। तलाशी के दौरान उसके पास से माल्टा मार्का के 40 टेट्रा पैक देशी शराब बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.