चंदौली, जनवरी 2 -- सकलडीहा। मादक तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को मुखबीर की सूचना पर एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उपनिरीक्षक वरुणेंद्र राय ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्राम नागेपुर थाना क्षेत्र सकलडीहा से एक अभियुक्त को पकड़ लिया गया। उसके पास से एक बोरे में कुल 45 पाऊच देशी शराब बरामद किया गया है। पकड़ा गया आरोपी सकलडीहा निवासी जितेंद्र जायसवाल है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.