देशी शराब के ठेके और कैंटीन की दीवारें तोड़कर चोरी
इटावा औरैया, जून 22 -- बसरेहर। नगला ताड़ गांव के पास स्थित देशी शराब के ठेके और उससे सटी कैंटीन में रविवार रात नकब लगाकर चोरों ने हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी सोमवार सुबह होने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। शहर के अशोक नगर निवासी शिवराम सिंह नगला ताड़ गांव के पास स्थित देशी शराब के ठेके का संचालन करते हैं। उन्होंने बताया कि वह रोज की तरह रविवार रात ठेका बंद करके अपने घर चले गए थे। सोमवार सुबह गांव के लोगों ने उन्हें सूचना दी कि ठेके के पीछे की दीवार में टूटी हुई है। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि ठेके में रखी शराब की तीन पेटियां गायब थीं। चोरी गई शराब की कीमत करीब 11 हजार रुपये है। ठेका संचालक के अनुसार चोर वहां लगा डीवीआर भी अपने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.