एटा, फरवरी 25 -- देशी शराब की दुकान से चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक चोर को पकड़ा। एसओ राजकुमार ने बताया कि गांव सुमौर निवासी भानू प्रताप सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसमें बताया था कि 23 फरवरी की रात तीन बजे भाई कुलदीप की गांव ससोता स्थित देशी शराब (कम्पोजिट) की दुकान की छत काटकर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर चोरों को तलाश किया गया। सीओ राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चोर अखिलेश पुत्र रामवीर निवासी गांव नगला चोखे थाना जैथरा को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से ठेका से चुराई गई 20 पेटी देशी शराब बरामद की साथ ही तमंचा, कारतूस भी बरामद किए है। बताया जा रहा है कि चोरी के मामले में और साथी शामिल हो सकते है पूछताछ में आरोपियों के नाम सामने आने के बाद तलाश में पुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.