इटावा औरैया, मई 22 -- भरथना। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान गोपियागंज तिराहे के पास एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान युवक के झोले से 20 देशी शराब के क्वार्टर बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नंद किशोर निवासी ग्राम गोपियागंज बताया। वैध दस्तावेज न दिखा पाने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर कोर्ट भेज दिया। यह भी पढ़ें- 25 क्वार्टर शराब के साथ युवक गिरफ्तार यह भी पढ़ें- देसी-विदेशी शराब के साथ धंधेबाज धराया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...