देशी शराब की दुकान के समीप मारपीट होने पर मचा हड़कंप
चंदौली, जून 10 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता।मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के गल्ला मंडी स्थित देशी शराब की दुकान के समीप बीते मंगलवार की राज दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई।इस दौरान अफरा तफरी मची रही। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की छानबीन करने में जुटी है। शहर के गल्ला मंडी स्थित देशी शराब की दुकान हमेशा सुर्खियों में रहता है। कारण देशी शराब की दुकान के समीप आधा दर्जन चखना की दुकानें हैं। जहां शराब पीकर लोग हंगामा करते रहते हैं। वहीं आएदिन मारपीट होती रहती है। इसका कारण आसपास शराब पीना है। इसी क्रम में बीते मंगलवार की रात दो पक्ष आपस में भीड़ गये। यह भी पढ़ें- दो पक्षों में मारपीट का वीडियो वायरल इस दौरान जमकर मारपीट हुई। कोतवाली प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.