गिरडीह, मार्च 26 -- तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी के थाना प्रभारी रंजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस जवानों द्वारा बुधवार को तिसरी थाना क्षेत्र के खिजुरी गांव में संचालित देशी शराब की अवैध भट्ठी को ध्वस्त किया गया है। वहीं तिसरी पुलिस ने देशी शराब बनाने के लिए शराब भट्ठी के पास भारी मात्रा में रखे गए जावा और महुआ को भी नष्ट कर दिया है।बता दें कि रामनवमी पूजा के मद्देनजर तिसरी प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से तिसरी और लोकाय नयनपुर थाना की पुलिस लगातार अवैध शराब और इसकी तस्करी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में यह कार्रवाई भी की गई है। इस सम्बन्ध में बताया गया कि तिसरी के थाना प्रभारी रंजय कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि खिजुरी गांव के बद्री यादव के घर में अवैध रूप से भट्ठी संचालित कर देशी शराब बनाने और बेचने का काम किया जाता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.