मुजफ्फरपुर, अप्रैल 3 -- बोचहां । अर्जुन बाबू पशु मेला हाट बाजार परिसर में गुरुवार को आयोजित कुश्ती में विभिन्न राज्यों व विदेश से आए 50 से अधिक नामचीन पहलवानों ने भाग लिया। मेला आयोजन समिति के प्रमुख पूर्व मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि कुश्ती हमारे देश की प्राचीन परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इससे हमारी संस्कृति को संबल मिलता है और युवाओं को पारंपरिक खेलों की प्रेरणा मिलती है। इससे पहले पूर्व मंत्री व मुख्य अतिथि मीनापुर विधायक अजय कुशवाहा ने महादंगल का उद्घाटन किया। इस मौके पर पूर्व प्रमुख सुभद्रा देवी, समाजसेवी सुभाष यादव, एप्पल बाबू, रामबाबू राय, हंसलाल राय, सकलदीप ठाकुर, मिथिलेश कुमार, शिवाजी राय, तारकेश्वर कुमार, भोला यादव, मेला प्रबंधक एहसान अहमद सहित दर्जनों थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.