बहराइच, मार्च 30 -- बहराइच, संवाददाता। नेपाल से तस्करी कर लाई शराब, कच्ची शराब ही नहीं अब लाइसेंसी देशी शराब भी गांव में ले जा लोग दाम बढ़ा बिक्री कर रहे हैं। हरदी पुलिस ने एक व्यक्ति के पास से बड़ी मात्रा में झूम ब्रांड के पाउच बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। हरदी थानाध्यक्ष आलोक सिंह को भनक लगी कि कुछ लोग देशी शराब की दुकान से झूम ब्रांड के पाउच बड़ी मात्रा में खरीद दूर दराज के गांव में ले जाकर अवैध रूप से कीमत बढ़ा कर बिक्री कर रहे हैं। उन्होंने तत्काल हेड कांस्टेबल रणविजय यादव को गिरफ्तारी को भेजा। मंशापुरवा रोड नहर पुलिया के पास पुलिस ने दबिश दी। बोरी में 18 पाउच झूम 200 एमएल बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान महसी निवासी नकुल शर्मा के रूप में हुई। पूछताछ के बाद आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया है।

हिंद...