पलामू, मार्च 23 -- मेदिनीनगर। हुसैनाबाद शहर के हैदरनगर रोड में पुलिया के समीप रविवार की रात में चेकिंग अभियान के क्रम में एक बाइक पर सवार नाबालिग को देसी पिस्तौल के साथ निरुद्ध किया गया है। हुसैनाबाद के थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि आवश्यक प्रक्रिया के बाद नाबालिग को रिमांड होम भेज दिया गया है। रविवार की रात में गुप्त सूचना मिली कि एक बाइक सवार देसी पिस्तौल लेकर कहीं जा रहा है। इसका सत्यापन व कार्रवाई के लिए गस्ती टीम ने पुलिया के समीप चेकिंग अभियान शुरू किया। जिसके कारण बाइक सवार देसी पिस्तौल के साथ पकड़ा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...